संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया से हुई शिष्टाचार भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया से हुई शिष्टाचार भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात
लखनऊ ब्यूरो चीफ
लखनऊ:आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित 60 फिट रोड पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने संगठन के पदाधिकारियो के साथ विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी से शिष्टाचार भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात किया गया
इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रहित, व्यापारिक वर्ग की समस्याओं तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। दोनों ही महानुभावों ने समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया साथ में उपस्थित संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संरक्षक रवी मोहन श्रीवास्तव महासचिव मनोज सिंह ठाकुर महासचिव राम तिवारी अभिषेक पुरम समिति के अध्यक्ष हरीश दीक्षित इत्यादि संगठन के व्यापरी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *