गोकुल नगर के कनौसी बस्ती में ‘हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन; हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
लखनऊ आर एल पाण्डेय। गोकुल नगर स्थित कनौसी बस्ती के ओंकार लॉन, संगम विहार में आज ‘हिंदू सम्मेलन’ कार्यक्रम का अत्यंत उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की विशेषता यहाँ आयोजित ‘तहरी भोज’ रही, जिसका आनंद लगभग 1300 से 1400 श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर लिया।
प्रमुख अतिथियों का उद्बोधन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (अवध प्रांत) के प्रांत बाल विद्यार्थी कार्य प्रमुख, आदरणीय आशुतोष जी भाई साहब ने समाज में एकता और समरसता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायती निरंजनी अखाड़ा एवं शिवशक्ति अखाड़ा के संस्थापक महंत श्री मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं, अग्रवाल साइकिल्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक श्री संदीप अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समिति का योगदान
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सौरभ श्रीवास्तव जी ने की। समिति के संयोजक श्री ज्ञानेंद्र यादव जी, सह-संयोजक श्री रणधीर सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रताप सिंह जी और मातृशक्ति की ओर से सह-संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता जी एवं श्रीमती सत्या सिंह जी ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।
समाज की सहभागिता
सम्मेलन को सफल बनाने में समिति सदस्य श्री अशोक तिरखा, आनंद सिंह, आयुष सिंह, डॉ धर्मेंद्र यादव जी, मुकेश कुमार, लक्ष्मीचन्द मौर्या, अमरजीत, नरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद यादव, सुनील मौर्या, दिलीप केसरवानी, आशीष गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्रा और मंगलेश सिंह सहित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह कार्यक्रम एकता और सद्भाव के प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ।

