हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्मित अधिवक्ता एवं न्यायपथ द्वार का किया लोकार्पण
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली जी ने रविवार को कचहरी परिसर के जिला पंचायत कार्यालय के बगल में बने नवनिर्मित अधिवक्ता एवं न्यायपथ द्वार का लोकार्पण किया।नगर निगम द्वारा बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग व कचहरी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली जी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका आगमन सर्किट हाउस अयोध्या में हुआ।जहां उनका स्वागत न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, मंडलायुक्त राजेश कुमार, आई० जी० प्रवीण कुमार, जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारी द्वारा किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग स्थल पर पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं व न्यायालय से संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों की पार्किंग के संबंध में जानकारी दी गई और बताया कि इस द्वार के निर्माण से रामपथ पर खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।वही दूरी घटने पर अब अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पुलिसकर्मियों और वादकारियों के वाहन नवनिर्मित पार्किंग स्थल में खड़ा करना सुविधाजनक हो जाएगा।इसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महोदय द्वारा अधिवक्ता द्वार एवं न्यायपथ का लोकार्पण किया गया और द्वार से कचहरी तक जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गई।उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली जी द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन कियालोकार्पण कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, मा० महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहें।

