आगामी गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर

आगामी गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर

अयोध्या।पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आगामी गणतंत्र दिवस को पूर्वक मनाने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है।जिसको लेकर पुलिस लाइन परिसर के रंग रोगन भी जोर-शोर से चल रही है।सोमवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने निकले सीओ लाइन देवेश चतुर्वेदी ने आईपीएस अधिकारी शुभम जैन के साथ वहां पर तैनात प्रतिसार निरीक्षक को इसे शीघ्र पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर इन दोनों अधिकारियों ने बताया इस बार गणतंत्र दिवस पर्व पिछले वर्ष की अपेक्षा और विभव रूप से मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे वहीं पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी परेड के दौरान एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएंगे। इसको लेकर विभाग अभी से ही तैयारी करने में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *