श्री बाबा जंगलीनाथ महादेव धाम में त्रिगुणात्मिका जगदम्बा दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरो पर 21 से 24 जनवरी तक धार्मिक महोत्सव होंगे विभिन्न आयोजन
सुल्तानपुर / बल्दीराय ब्लॉक के वलीपुर क्षेत्र में स्थित भगवान शिव का प्राचीन एवं श्रद्धा का केंद्र जंगली नाथन धाम आज जीर्णोद्धार के पश्चात भव्य, दिव्य और आकर्षक रूप में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वलीपुर चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है, जिन्होंने मंदिर की सुरक्षा, स्वच्छता और संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं मंदिर प्रांगण में पहुंच ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए शेष बचे कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही है। उनकी इस पहल से महोत्सव का आयोजन और भी वैभवशाली होगा। आयोजन में जनसहभागिता की अहम भूमिका है, और स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के सहयोग से सभी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूर्ण हो रही हैं।
चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का विशाल कार्यक्रम
21 जनवरी: विधि-विधान से भव्य कलश यात्रा
22 जनवरी: क्षेत्र नगर, बाजार स्थित मंदिर में मूर्ति भ्रमण
23 जनवरी: जंगली नाथन धाम परिसर में माता जगदंबा दुर्गा मंदिर की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा और भजन संध्या
24 जनवरी: विशाल भंडारे का आयोजन
आमंत्रण
भक्तों को अक्षत चावल और निमंत्रण पत्र देकर जंगली नाथन धाम के चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव में आमंत्रित किया जा रहा है। इस महोत्सव में माता जगदंबा दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जंगली नाथन धाम में भगवान शिव के साथ माता जगदंबा दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा से मंदिर का धार्मिक महत्व बढ़ गया है। मंदिर की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

