विज्ञप्ति संख्या-02
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा
तहसील केराकत के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम विशेष
प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ई0आर0ओ, ए0ई0आर0ओ, बीएलओ और
सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विस्तार से अनमैप्ड मतदाताओं को
नोटिस निर्गत किए जाने के सम्बन्ध में तथा फार्म-6, फार्म-7, फार्म 8 के
भरे जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होने सभी को
निर्देश दिये कि सभी लोग फार्म 6,7,8 भरने की प्रक्रिया को अच्छे से सीख
ले, जिससे वे अन्य लोगो को फार्म भरने के दौरान सहयोग कर सके।
उन्होने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में
विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी 2026 को आलेख्य मतदाता सूची का वाचन किया
गया। 01 जनवरी 2026 के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई, और 01 अक्टूबर 2026
को 18 वर्ष की आयु की अर्हता पूर्ण कर रहे मतदाताओं के फार्म 6 भरवाए जाए
तथा घोषणा पत्र अवश्य भरवाए जाए। मोबाईल नम्बर भी अवश्य दर्ज किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राप्त फार्म 6,7, 8 के सम्बन्ध में
जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि प्राप्त फार्मो को शीघ्र ही
पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए।
उन्होंने ईआरओ, एईआरओ, को निर्देश दिया कि बीएलओ और
सुपरवाइजरो को फार्म को अपलोड करने में सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की
समस्या होने पर अपने एइआरओ से सीधे समन्वय कर सकते है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत शैलेन्द्र कुमार
तहसीलदार अजीत कुमार,ना0तहसीलदार हुसैन अहमद,प्रमोद कुमार सहित अन्य
उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी
ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज में बीडीओ अस्मिता सेन सहित
अन्य कार्मिको से प्राप्त फार्म 6,7,8 की प्राप्ति, इन्टरनेट की सुविधा,
बूथों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और निर्देशित
किया कि सभी फार्म डिजीटाइज कर दिए जाए। सभी अधिकारी, कर्मचारी समय से
कार्यालय में उपस्थित होकर जन सुनवाई के साथ ही एस0आई0आर0 के कार्य
संपादित करें।
जौनपुर, 19 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
राज्य सेक्टर के अन्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत
किसानों को मिलेगा लाभ
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि
राज्य सेक्टर के अन्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत
जनपद को विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया है,
जिसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और बागवानी क्षेत्र को
बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत जनपद में संकर सब्जी की खेती के लिए 85
हेक्टेयर, एच०डी०पी०ई० वर्मी बेड 15 (संख्या मे), मौनपालन-9 (संख्या मे)
मल्चिंग 15 हेक्टेयर मचान 15 हेक्टेयर, मसाला खेती के लिए 08 हे० एवं
फिन्सिंग 5400 रनिग मीटर के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डॉ. राणा ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक
किसान किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और दो
पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। यह पहल जौनपुर के किसानों को
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और अपनी उपज में सुधार करने का एक सुनहरा
अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विभाग द्वारा
संचालित समस्त योजनाओं का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया
जायेगा। अधिक जानकारी के लिए, किसी भी कार्य दिवस में किसान जिला उद्यान
अधिकारी कार्यालय, जौनपुर से संपर्क कर सकते हैं।

