गाजियाबाद में जयप्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्रावास में पनीर खाने की वजह से 18 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के निडौरी स्थित जयप्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्रावास में रविवार रात खाना खाने के बाद 18 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। छात्राओं को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। गंभीर हालत में छह छात्राओं को डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कॉलेज पहुंची और शिविर लगाकर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है। डासना सीएचसी प्रभारी डॉ. प्राची पाल ने प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने ठंड लगने के कारण पेट दर्द की बात कही है।

