महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अब असली पॉलिटिक्स शुरू

महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अब असली पॉलिटिक्स शुरू
ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डे
महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अब असली पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। मुंबई बीएमसी के नए मेयर को लेकर जहां अभी सस्पेंस बना हुआ तो वहीं मुंबई मेट्राेपॉलिटन रीजन (MMR) में आने वाली कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में खेला शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली तीन पार्षदों एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कल्याण डोंबिवली में मेयर को लेकर घमसान चल रहा है। महानगरपालिका के चुनावों में 21 वार्ड वाली कल्याण डोंबिवली नगर निगम की 122 सीटों में शिंदे की शिवसेना को 53 और बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *