मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा स्वदेशी पर आधारित रन / रैली का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया

मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा स्वदेशी पर आधारित रन / रैली का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० के कुशल नेतृत्व में ‘रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना तथा आम जनमानस को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ना था। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के जन-सुविधा क्षेत्रों से होकर पुनः महाविद्यालय में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने “स्वदेशी अपनाओं, देश को मजबूत बनाओ” “आत्मनिर्भर भारत सशक्त भारत” जैसे नारों के माध्यम से लागों को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल ने विशेष रूप से एमबीबीएस छात्रों से आहान किया कि वे स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाये और अपने परिवार, मित्रो एवं समाज को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्हें आस-पास के जनसुविधा क्षेत्रो में उपस्थित आम नागरिको से भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के बढ़ावा देने का संकल्प लिया। “रन फॉर स्वदेशी” रैली के माध्यम से मेडिकल कॉलेज जौनपुर, समाज में सकारात्मक संदेश देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रीय भागीदारी का परिचय दिया।
इस रैली में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ डीन रिसर्च प्रो० रूचिरा सेठी, प्रो० उमेश सरोज, डा० सरिता पाण्डेय, डा० आदर्श यादव, डा० नवीन सिंह, डा० पूजा पाठक, डा० रोहित सरोज, डा० मतीन अहमद, डा० सैयद उस्मान, डा० दिग्वेश यादव व एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं तथा अन्य कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *