*ग्रामीण लघु उद्योग स्थापित कर आत्म निर्भर बने- सुनीता देवी*

*ग्रामीण लघु उद्योग स्थापित कर आत्म निर्भर बने- सुनीता देवी*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* विगत दिवस राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत लेहना, न्याय पंचायत बखरिया, वि० खण्ड हरियावां में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन ग्राम प्रधान सुनीता देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने लोगों को मुख्यमत्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे-पापड, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता, दलिया, सेवई आदि उद्योग लगाने पर प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी खाद्य निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, अजीत सिंह व वृन्दावन बिहारी कषि वैज्ञानिक आदि ने इकाई लगाने के लिये प्रेरित किया व स्वयं का स्वरोजगार लगाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया, साथ ही खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित समस्त खाद्य सामग्री पर जानकारी दी तथा रोजगार लगाने के लिये प्रेरित किया। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया की मा० मुख्यमंत्री जी की दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना बहुत ही उत्कृष्ट योजना है इसमें कोई भी खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर पर लगा कर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है जिसमें सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत मशीन व उपकरण मद में सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ शिव प्रकाश सिंह वेबअन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *