छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में “स्किल-बिल्ड” प्रोग्राम का उद्घाटन

छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में “स्किल-बिल्ड” प्रोग्राम का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में
आज छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में “स्किल-बिल्ड” प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, विष्णु कांत पांडेय, अपर निदेशक, प्रोजेक्ट, स्कूल शिक्षा, RMSA उत्तर प्रदेश के कर कमलो द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार को लेकर युवाओं में एक अलग और सकारात्मक सोच का विकास हो रहा है और वह यह है कि कोई भी जाब उनके लिए छोटी या बड़ी नहीं होती। उन्होंने अमेरिका जैसे देश का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि अमेरिका में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ ही अपनी पॉकेट मनी ऑन कोर्स जॉब करके निकालते हैं। अनुभव के साथ-साथ दक्षता भी हासिल कर लेते हैं और उनका यह अनुभव उनकी शिक्षा पूरी होने के बाद उनको जाब मार्केट में या अपना व्यवसाय आरंभ करने में मदद करती है। उन्होंने महाविद्यालय में चलने वाले इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं से पूरे मनोयोग से प्रतिभागिता करने का आग्रह किया और कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ उनको लंबे समय तक मिलता रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो के के शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि लर्निंग की शुरुआत तीन चरणों में होती है। पहले लर्निंग, दूसरा अनलर्निंग और तीसरा रीलर्निंग। उन्होंने कहा की कोई भी नई चीज़ सीखने के लिए मस्तिष्क को तैयार रखना आवश्यक है। खुले मन से और अच्छे उद्देश्य से किसी भी तरह का प्रशिक्षण पाना कठिन नहीं होता है। उन्होंने स्किल बिल्ड प्रोग्राम की रिसोर्स संस्थाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर अरशद खान, उप निदेशक उत्तर प्रदेश ट्रेनिंग एवं एंप्लॉयमेंट विभाग, लखनऊ ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, ईमानदारी और समाज व राष्ट्र के प्रति प्रेम आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए फाइनेंशियल अकाउंटिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स में दक्षता हासिल कर जब मार्केट के योग्य बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अवधि 3 महीने की है।
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा जाब एवं करियर के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्किल बिल्ड कोर्स मैटेरियल का वितरण एवं स्टडी किट, छात्र-छात्राओं को निशुल्क दी गई। जोनल हेड, आईसेक्ट, लियाकत खोखर ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर परअभिनव शर्मा , प्रोजेक्ट लीड, रुही कटियार , परियोजना समन्वयक, अजय कुमार , जोनल लीड , प्लेसमेंट सुरेंद्र यादव, अवनीश दीक्षित ,
जेनपैक्ट प्रभारी विनय शर्मा आईसेक्ट प्रभारी सारिका चौधरी महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ विजय राज श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *