सपा महिला जिलाअध्यक्ष सरोज यादव ने किए परिवार सहित भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन पूजन
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगातार बना हुआ है।इसी क्रम में सामाजिक रूप से सक्रिय समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने अपने परिवार सहित भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।दर्शन के उपरांत सरोज यादव ने कहा कि “श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करना केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभूति है।यह क्षण हमारे पूरे परिवार के लिए जीवन भर यादगार रहेगा।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के प्रतीक हैं, और उनके दर्शन करने से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा प्राप्त हुई।परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर की भव्यता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई।यह दर्शन कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त संदेश देता है।

