धूप खिलने से ठंड से लोगों को मिली राहत,दिल के रोगी रखे विशेष ध्यान

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

धूप खिलने से ठंड से लोगों को मिली राहत,दिल के रोगी रखे विशेष ध्यान

दिन में तापमान बढ़ा, शाम को गलन जारी; आगे और ठंड की संभावना

जौनपुर ,22 जनवरी । यूपी के जौनपुर में लगातार कई दिनों से धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, दिन में तेज धूप के बावजूद शाम को गलन बढ़ रही है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 77 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 251 और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
इससे एक दिन पहले बुधवार को भी धूप खिली थी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 73 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 215 और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही थी।
पिछले दिनों तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई थी। रात में घने कोहरे के चलते बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे सड़कें सुनसान नज़र आ रही थीं।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले अभी भी ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
बदलते मौसम के कारण ठंड लोगों को काफी परेशान कर रही है सुबह और शाम की ठंड के कारण लोगों को ठंड कब लग जा रही है पता ही नहीं चल रहा है जिसके कारण आए दिन लोग विभिन्न तरह की बीमारियों का शिकार हो जा रहे हैं ।ठंड के कारण बीमारियों में हार्ट अटैक लकवा सांस फूलने आदि मामले ज्यादातर सामने आ रहे है। वही इन बीमारियों से बचाव और रोकथाम के बारे में जानने के लिए जनपद के वरिष्ठ फिजिशियन और हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बी एस उपाध्याय ने हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से गुरुवार को बातचीत के दौरान बताया कि इस समय ठंड से विशेष बचाव की जरूरत है खासकर जो लोग हृदय के रोगी हैं शुगर ब्लड प्रेशर के रोगी हैं उन्हें विशेष बचाव की जरूरत है इस ठंड में अक्सर ब्लड प्रेशर हाई लो होने पर लकवा और हार्ट प्रेशर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा हो जाती है। लोगो को गुनगुने पानी का विशेष प्रयोग करें नमक का प्रयोग कम करें व्यायाम पर ध्यान दें बुजुर्ग लोग या 50 वर्ष से ऊपर के लोग जरूरत होने पर ही सुबह उठ और ठंड में बाहर आए संभव हो तो हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें ।खान पान का विशेष ध्यान रखें वसायुक्त सामानों का प्रयोग कम से कम करें मिर्च और मसालेदार सब्जियां और तेल आदि का सेवन ना करें जिससे इन बीमारियों से कुछ हद तक बचाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *