राजस्व कर्मचारी के निधन हुई पर शोक सभा

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

राजस्व कर्मचारी के निधन हुई पर शोक सभा

जौनपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में शाहगंज तहसील के सहायक राजस्व लेखाकार अखिलेश सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया ।

शोकसभा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, राजीव श्रीवास्तव जिलामंत्री एवं कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मेंहदी रजा, प्रमोद कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव, आशीष कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव, यतेन्द्र यादव, उधव प्रसाद, त्रिलोकी नाथ सिंह, फरहान हैदर, पवन कुमार मौर्या, संतोष दयाल, रिंकू कुमार, हर्षित श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, प्रेम वर्मा, नीरज यादव, आनंद कुमार सिंह, कुसुम यादव, पुष्पा श्रीवास्तव, अजीत कुमार, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आयुष कुमार सिंह, अमीर हमजा, विजय कुमार विन्द आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *