ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा,गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम बदला, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड और घटा प्रदूषण
गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिनभर हल्की बारिश और 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आज करीब 3 मिमी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गाजियाबाद व आसपास के जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक यह सर्दी के मौसम की पहली बारिश है, जिससे कोहरे का असर कम होगा और सरसों की फली बनने में मदद मिलेगी। हालांकि तेज हवाएं चलने पर सरसों को हल्का नुकसान हो सकता है।
वहीं बारिश के चलते वायु प्रदूषण में भी राहत मिली है। दीपावली के बाद एक्यूआई 470 तक पहुंचने के बाद अब बारिश से प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। गाजियाबाद के साथ नोएडा और दिल्ली में भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।

