आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में दीक्षांत समारोह का आयोजन

आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में दीक्षांत समारोह का आयोजन

लखनऊ। आर.आर. इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉडर्न पॉलिटेक्निक, लखनऊ में आज दिनांक 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को वर्ष 2025 पास-आउट बैच के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तीर्ण छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रयासों के लिए सम्मानित करना एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

दीक्षांत समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश वर्मा, उप-प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र मोदी त्रिपाठी, सभी विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तीर्ण छात्रों को उनके डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

शैक्षणिक सत्र 2025 में सभी शाखाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा की छात्रा कविता संजय यादवने 82.27 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉपर का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और देश के विकास में करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *