पुष्पक एक्सप्रेस को गोमतीनगर से चलाने हेतु माननीय रक्षा मंत्री जी को आभार
व गोमती नगर जनकल्याण महासमिति विगत 32 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों को विभिन्न क्षेत्रों में करती चली आई है जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जलवायु और अवस्थापना निर्माण आदि सम्मिलित है। गोमतीनगर जन कल्याण महा समिति द्वारा गोमती नगर रेलवे स्टेशन से 28 ट्रेनों का संचालन शुरू करने हेतु माननीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में गोमती नगर से छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनस मुंबई हेतु ट्रेन संख्या 12535 का संचालन आज 26 जनवरी 2026 को से किया रहा है। इस ट्रेन के चलने से गोमती नगर के निवासियों को मुंबई आने और जाने की सुविधा सीधे उपलब्ध हो गई है।पूर्व में मुंबई जाने हेतु चारबाग रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। उक्त ट्रेन का ठहराव माननीय रक्षा मंत्री जी के प्रयास से बादशाह नगर एवं ऐशबाग जंक्शन में भी करने की अनुमति रेल मंत्रालय ने दे दी है।
गोमतीनगर एवं ट्रांसगोमती के समस्त नागरिकों महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों ने इस ट्रेन को चलाने हेतु माननीय रक्षा मंत्री का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी गोमती नगर के सचिव संजय निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला
महासचिव

