राजकीय सम्मान के साथ पूर्व भारतीय नौसेना आफिसर रमेश चंद्र यादव का अंतिम संस्कार किया गया
देश की उपासना संवाददाता
जौनपुर: मड़ियाहूं मछली शहर विधानसभा निवासी जगदीश चन्द्र यादव( इंस्पेक्टर) के बड़े भाई रमेश चंद्र यादव भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्ति चीफ पेटी ऑफिसर और प्रखर जन सेवक रमेश चंद्र यादव की निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई 66 वर्षीय यादव का 20 जनवरी 2026 की शाम वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पल्टूपुर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा सैन्य और राजनीतिक उपलब्धियां रमेश चंद्र यादव ने न केवल भारतीय नौसेना में देश की सेवा की बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद जन सेवा को अपना लक्ष्य बनाया वे वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की, उनके पार्थिव शरीर पर सपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने पार्टी का झंडा लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे राजबहादुर यादव( पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ) प्रभावती पाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बीएसपी एवं श्रद्धा यादव पूर्व विधायक मडियाहू प्रबंधक जनता जनार्दन इंटर कॉलेज मेहंदी साहब लाल यादव समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष मिर्जापुर आशीष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर कैलाश नाथ यादव वर्तमान ब्लाक प्रमुख बरसठी श्री पंकज शुक्ला वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्री लोरीक यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव लोहिया ,पूर्व ब्लाक प्रमुख मडियाहू, लाल प्रताप यादव, अच्छे लाल यादव प्रधानाध्यापक, महेंद्र प्रताप यादवअध्यापक, लाल चंद्र यादव एडवोकेट,कैलाश सोनकर पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक मछली शहर रागिनी सोनकर के पिता जी,श्री अभिमन्यु यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख मडियाहू), श्यामजी यादव ग्राम प्रधान पहसना, सपा महासचिव राजदेव पाल, लालचंद पाल (पूर्व सचिव भदोही) SI प्रदीप यादव और रूपचंद यादव तथा इस अवसर पर भारी संख्या में वरिष्ठ नगरीकरण एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित हुए कई ग्राम प्रधान व स्थानीय प्रतिनिधि गॉड ऑफ ऑनर के साथ विदाई वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सेवा की 39वीं GTC की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई इस भाव क्षण में 39 में GTC के कमांडेंट ब्रिगेडियर जगदीप चंद्र ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उनके पुत्र रंजीत यादव को सम्मान सौंप कर उनके योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अंबेडकर महासभा श्री मिठाई लाल भारती का आगमन रमेश चंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पैतृक गांव पल्टूपुर में दिनांक 29 जनवरी 2026 को समय 12:00 बजे दिन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आ रहे हैं।

