सत्य शांति आनंद महिला कल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देश की उपासना ब्यूरो
प्रयाग राज:सत्य शांति आनंद महिला कल्याण समिति में 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विमला पटेल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता अभिनव गिरी उपस्थित रहे। समारोह में अधिवक्ता अतिश चौधरी, अधिवक्ता राघवेंद्र पांडे, सानी एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजन का सफल संचालन अधिवक्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, जी आनंद सिंह और आकाश सिंह एवं आदर्श श्रीवास्तव, द्वारा किया गया। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्था सचिव एवं देश की उपासना समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव अपने ख़राब स्वास्थ्य के कारण उपस्थित नहीं रहे, जिसके कारण उपस्थित लोगों द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई।

