सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर स्थित लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया स्थित प्रसाद स्कूल के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदय चंद्रपुर गांव निवासी अनुराग यादव (22) पुत्र
सत्य प्रकाश यादव मंगलवार रात लगभग 12 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर शीतला चौकिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक डॉ. सलमान अंसारी ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *