77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कालेज के बच्चों ने बिखेरा जलवा*

77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कालेज के बच्चों ने बिखेरा जलवा*

 

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*पाली-(हरदोई)* कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन पर कालेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर अपना जलबा बिखेरते हुये सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कालेज के प्रबंधक /एडवोकेट उत्कर्ष मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कालेज के प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानाचार्य स्व0 बृज बल्लभ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया,साथ ही माँ सरस्वती की पावन मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा ने ध्वजारोहण कर समस्त कर्मचारियों, बच्चों एवं अतिथियों सहित सभी ने झंडे को सलामी दी,साथ ही सभी ने राष्ट्रगान गाया। बच्चों के द्वारा जय हिंद जय भारत आदि नारों की गूंज से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। मंच का संचालन शिक्षक सोनू कुमार ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पैच लगाकर सम्मान किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश प्रकाश मिश्रा ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में संक्षेप में बताया और उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कालेज परिसर में उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर खुश होकर अजय प्रताप सिंह ने 1100 रुपये एवं जयप्रकाश मिश्रा ने 200 रुपये नकद राशि देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जय प्रकाश मिश्रा, उमेश बाजपेयी, पूर्व प्रधान रामनिवास मिश्रा, सत्यवीर भदौरिया, अजय प्रताप सिंह,श्रीपाल कश्यप, अनूप बाजपेयी सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *