जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में ददरौल विधानसभा ने रचा इतिहास*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* विकास खंड ददरौल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटौरा में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल अर्पण दिवस कार्यक्रम प्रदेश में तीसरा और मंडल में पहला जल अर्पण कार्यक्रम ने इतिहास रच विकास और जनसेवा की एक नई इबारत लिखी गई। ददरौल क्षेत्र के जनप्रिय भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम ने न केवल ददरौल बल्कि बरेली मंडल का गौरव बढ़ाया है। यह भव्य कार्यक्रम बरेली मंडल में प्रथम और उत्तरप्रदेश में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। जल अर्पण दिवस कार्यक्रम में विधायक जी ने जल संरक्षण,सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक कर महिलाओं को जल समर्पित कर उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को जल संकल्प दिलाया कि वे सभी जल का संरक्षण करेंगे साथ ही उन्होंने इस जल को अमृत की उपमा दी,साथ ही जल की महत्ता पर जोर देते हुए लोगों से इसके अपव्यय को रोकने की अपील की।और कहा कि सभी लोग इस जल को पीने और खाना बनाने में ही प्रयोग करें और बेबजह अमृत रूपी जल का दुरुपयोग न करें। कार्यक्रम में गाँव की महिलाओं,पुरुषों सहित क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा नेता रोहित सिंह ने कहा कि जल अर्पण दिवस हमारे गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है,जिससे हमें अपनी जल आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं लेने का अवसर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर जल संरक्षण,रखरखाव और सही उपयोग के लिए सतत प्रयास करेंगे। और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में तथा ग्राम पंचायत इटौरा में विकास के जो भी कार्य हुये हैं वे केंद्रीय मंत्री माननीय जितिन प्रसाद तथा पूर्व विधायक स्व0 मानवेन्द्र सिंह जी एवं वर्तमान भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह के प्रयासों से ही संभव हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति के लिए उपरोक्त माननीयों का सहृदय आभार व्यक्त किया। विधायक जी और उपस्थित अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण के साथ -साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तथा मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने नल को चलाकर पानी की गति को परखा साथ ही वहां लगे जल यंत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक जी और जल निगम टीम का आभार व्यक्त किया।लोगों का मानना है कि ददरौल विधानसभा में इस तरह का गहन आयोजन क्षेत्र के विकास और हर घर जल योजना की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पातीराम दीक्षित, जनार्दन श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, रामकृपाल कुशवाहा, सियाराम वर्मा,रामनाथ कुशवाहा, भवरपाल सिंह,अनुज कुमार सिंह, नागेंद सिंह,और सुनील सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जल निगम के अधिकारी एवं विभाग की ओर से टीपीआई,डीपीएमयू और एनसीसी के स्टॉफ ने भी इस गहन आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

