*यूपी महोत्सव में नाट्यसोल अकादमी की भरतनाट्यम में शानदार प्रस्तुति

*यूपी महोत्सव में नाट्यसोल अकादमी की भरतनाट्यम में शानदार प्रस्तुति*

जानकीपुरम में आयोजित यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्यसोल अकादमी के कलाकारों ने अपने शानदार क्लासिकल नृत्य प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कलाकारों को सम्मानित किया।
गौरतलब है कि इन दिनों राजधानी में जानकीपुरम विस्तार में यूपी महोत्सव की धूम मची हुई है। जिसमे प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ के सबसे पुराने महोत्सव में से एक यूपी महोत्सव भी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों दर्शक आ रहे है।
इसी कड़ी में नाट्यसोल अकादमी के नन्हे मुन्ने कलाकारों ने क्लासिकल नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफर व प्रसिद्ध नृत्यांगना सौम्या वर्मा के दिशा निर्देशन में बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जबरदस्त तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नृत्य निर्देशिका सौम्या वर्मा ने बताया कि मात्र कुछ दिन के अल्प समय पर अभ्यास करके कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी गई।
सर्वप्रथम गणेश वंदना (पुष्पांजलि) एकदंताय वक्रतुंडाय की प्रस्तुति राहिणी सिंह, नव्या सिंह, पावकी मिश्रा, वैदेही श्रीवास्तव, सान्या वर्मा, और संस्कृति शर्मा ने दी। जिसके बाद शिव स्तुति अंगिकम् भुवनम् श्लोक में नव्या सिंह ने, अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम् में राहिणी सिंह ने, नमामि नमामि में पावाकी मिश्रा और समृद्धि मिश्रा ने, दुर्गा पुष्पांजलि में शिंजिनी ने, प्राणवलया में सान्या वर्मा और संस्कृति शर्मा ने, ऐगीरी नंदिनी (कीर्तनम्) में अदिश्री ने, स्वल्ला जथी कार्नाटिक फ्यूजन में संस्कृति शर्मा और सान्या वर्मा ने, और शिव वंदना (कीर्तनम्) चंद्रचूड़ा की प्रस्तुति अदिश्री, राहिणी सिंह, नव्या सिंह, पावाकी मिश्रा, वैदेही श्रीवास्तव, सान्या वर्मा, संस्कृति शर्मा, और समृद्धि मिश्रा ने दी।
अंत में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने सभी कलाकारों का सम्मान किया और कहा कि नाट्यसोल एकेडमी की संचालिका सौम्या वर्मा के निर्देशन में सभी की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। आयोजक प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने भी नाट्यसोल एकेडमी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *