*आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आंगनवाड़ी/ सहायिका द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया*
Dku live ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार
जनपदअयोध्या
के प्रेस क्लब में आगनबाड़ी सुयक्त मोर्चा के आवाह पर अयोध्या जनपद के जिला कमेटी एवं ब्लाक कमेटी एवं समस्त आगनबाड़ी सहायिका अपनी मांगो एवं समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया।
जिले से आई तमाम आगनबाडी का कहना है कि हम बहुत दिनों से कम मानदेय में काम कर रहें है कई वर्षों से मोबाइल नहीं दिया गया है कई बार संघ के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया लेकिन हमारी समस्याओं को सरकार अनसूनी कर दी। अब सरकार/विभाग द्वारा इतना कार्य दे दिया गया है जैसे पोषण टैकर, एस० आई० आर० का कार्य, जबरन विभाग द्वारा कराया जाता है। जब हमारी भर्ती हुई थी उस समय हम हाई स्कूल / कक्षा 8 पास थे अब इस समय हमसे काम पोस्ट ग्रेज्योट का लिया जा रहा है। मना करने पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा सेवा समाप्ति मानदेय रोकने की धमकी दी जाती है। हम अपनी समस्या किससे कहे, कोई सुनने वाला नहीं है। सितम्बर 2025 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई थी आगनबाड़ीयों व सहायिकाओं का उचित मानदेय बढ़ाया जायेगा। उच्च गुणवक्ता के मोबाईल फोन उपलब्ध कराये जायेगे। जो कि अभीतक कुछ नहीं हुआ जिससे आगनबाड़ियों में काफी रोष है। इसी सब मागो को लेकर हम लोग माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दे रहे है अगर हमारे मागों पर गंभीरता से विचार न किया गया विवस होकर हम सभी आगनबाड़ी लखनऊ में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

