स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत डीएम का संदेश पढ़कर ली गई शपथ 

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत डीएम का संदेश पढ़कर ली गई शपथ

 

अयोध्या।शुक्रवार को राष्ट्रीय़ कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026”30 जनवरी से 13 फरवरी तक संचालित होगा।वही 30 जनवरी (कुष्ठ निवारण दिवस) के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर शपथ ली गयी।इस अभियान का थीम कुष्ठ रोगियों के प्रति हम सभी कलंक एवं भेद-भाव् के प्रति शून्य सहीशुड़ता के लिए” भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें” की प्रतिज्ञा लेते है, रही।कार्यालय जिला कुष्ठ अधिकारी अयोध्या में एक पी0ओ0डी0 कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया।जिसमें कुष्ठ रोग से होने वाली दिव्याँगता की रोकथाम पर परिचर्चा की गयी।कार्यशाला में कम्पोजिट रीजनल सेन्टर गोरखपुर से निदेशक जीतेन्द्र यादव एवं डॉ0 विजय गुप्ता तथा “द लेप्रोसी मिशन अयोध्या” से डॉ0 अजीत विद्यार्थी द्वारा भी प्रतिभाग कर कुष्ठ रोगियों को दिव्याँगता से बचाव हेतु जानकारी दी गयी। जिसमें “द लेप्रोसी मिशन अयोध्या” द्वारा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को घाव पर मरहम, पटटी कर ड्रेसिंग की विधा बतायी गयी। सी0आर0सी0 गोरखपुर द्वारा कुष्ठ से दिव्यांग व्यक्तियों को शून्य हाथ पैरों को कैसे सुरक्षित करे।इस विषय में जागरूक किया गया एवं इसी के साथ दैनिक उपयोग किट (मोबाइल, नेलकटर, बटन रिचर, कप होल्डर, प्लेट चम्मच) का वितरण सी0आऱ0सी0 गोरखपुर के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया।कार्यशाला में डॉ0 विजय गुप्ता, डॉ0 धीरेन्द्र सिंह (डीएलसी),संदीप दुबे (फिजियोथेरेपिस्ट), स्नेहा त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्रा, समेत समस्त कुष्ठ कर्मचारी मोजूद रहे।कार्यशाला का संचालन मनोज कुमार त्रिपाठी (एन0एम0एस0), कार्यालय जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा किया ग

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *