बिना भय के बोर्ड परीक्षा में शामिल हो परीक्षार्थी – डीआईओए एस
अयोध्या।यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्ड की इंटर व हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है।बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां एक ओर परीक्षार्थियों में बेचैनी दिखाई दे रही है वहीं बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी तथा नकल विहीन सम्पन्न विहीन करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पूरी रूप से तैयारी कर चुका है।इस बात की जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बोर्ड परीक्षा मे शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से अपील किया कि इस बार विभिन्न बोर्ड से संबंधित इंटर तथा हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी किसी भी तरह का भाई न पालें क्योंकि यह भी परीक्षा एक ग्रह परीक्षा की तरह ही होती है उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील किया।कि आप सभी विभिन्न विषयों को एक क्रमबद्ध तरीके से पहले समय का निर्धारण करें और उसी के अनुसार अध्ययन करें आशा ही पूर्ण विश्वास है कि आप सभी परीक्षार्थी इस परीक्षा में भी अच्छे अंक लेंगे।उन्होंने बताया कि इंटर व हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में भी पेपर वैसे ही आते हैं जैसे गृह परीक्षा में होते हैं।इसीलिए आप सभी भाई मुक्त होकर अधिक से अधिक परीक्षार्थी इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हो और परीक्षा दें साथ ही साथ अभिभावकों से अपील किया वह अपने बच्चों पर किसी भी तरह का जोर जबरदस्ती पढ़ने के लिए ना करें क्योंकि अधिक जोर जबरदस्ती से भी बच्चे पूर्वाग्रह का शिकार हो जाते हैं।बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन तिवारी ने बताया की कुछ गोपनीय जानकारी होती है जिसे शेयर नहीं किया जा सकता है।इसके अलावा हमारे कार्यालय में बोर्ड परीक्षा समिति का गठन भी हो गया है। साथ ही साथ नल पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न सचल दल का भी गठन किया गया है वहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी की तैनाती के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर ली गई है और इस परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए जिला स्तर पर तथा तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी।उन्होंने बताया कि वैसे देखा जाए तो नकल माफिया अब लगभग लगभग खत्म हो चुके हैं हां इतना जरूर है अगर कोई शिक्षक या प्रबंधक या कोई अन्य व्यक्ति नकल करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए
गी।

