कोतवाली नगर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के आरोप में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।बताते चले इस समय एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रहे थे। इसी बीच 28 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक नवीन मंडी जय किशोर अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी नीरज यादव पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम परसवा शुकुल का पुरवा थाना इनायत नगर को भारत हैण्डलूम की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 37,130 रुपए नगर तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी के अलावा उ0नि0 अखिलेश तिवारी थाना कोतवाली नगर अयोध्या,कां0 रामप्रवेश यादव थाना कोतवाली नगर अयोध्या,कां0 श्रवण कुमार थाना कोतवाली नगर अयोध्या तथा कां0 सिन्टू कुमार थाना कोतवाली नगर अयोध्या की सराहनीय भूमिका
रही।

