धर्मांतरण मामले में चार लोग गिरफ्तार पुलिस पूछताछ करने में जुटी होगी कड़ी कार्यवाही: आयुष श्रीवास्तव
धर्मांतरांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस 40 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में पूछताछ कर छोड़ा
जौनपुर,। यूपी के जौनपुर स्थित केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार को कथित मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पूछताछ के बाद महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया, जबकि सात पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
नरहन गांव निवासी बाबा रामजनम नागर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि तरियारी गांव में लंबे समय से मतांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने गांव निवासी पुष्पा देवी के आवास पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके पर प्रार्थना सभा चल रही थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें और फोटो सामग्री बरामद की है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को दो पिकअप वाहनों से थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।
इस मामले में बाबा रामजनम नागर ने चार लोगों के खिलाफ मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। देर रात पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया, जबकि सात पुरुष अभी भी हिरासत में हैं। इससे पहले भी इस क्षेत्र में धर्मांतरणत्र को लेकर काफी बवाल हुआ है पुलिस द्वारा कार्यवाही भी किया जाता है बावजूद इसके इलाके में इस तरह की गतिविधियों के संचालित होने से लोगों में रोष बना हुआ है।
विदित हो कि इससे पहले भी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में धर्मांतरणत्र के मामले सामने आते रहे है हाल के दिनों में बदलापुर कोतवाली थाना अंतर्गत और सिंगरामऊ कोतवाली अंतर्गत भी धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था जिसको लेकर बजरंग दल के लोगो ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया था।इसी तरह लाइन बाजार थाना अंतर्गत रामदयाल गंज में पनिहवा बाबा के नाम से चल रहे ईसाई मिशनीरी से जुड़े और धर्मांतरणत्र करवा रहे चार पुरुषों और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
धर्मांतरण के मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कल केराकत कोतवाली पर एक तहरीर प्राप्त हुई थी तरियारी गांव में अजय कुमार गौतम द्वारा वहां के स्थानीय लोगों को बुलाया जा रहा है और प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कार्रवाई की जा रही है तत्काल पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया और एक पुलिस टीम तरियारी गांव पहुंची वहां पहुंचने पर देखा गया कि अजय कुमार गौतम के घर के पास ही स्थानीय लोग एकत्रित थे जो लगभग 25 से 30 की संख्या में थे उनके पास से बाइबल बैनर मिला है और उनको प्रलोभन भी दिया जा रहा था इसमें ईसाई धर्म अपनाने से क्या फायदा होगा इसके बारे में बताया जा रहा था अजय कुमार गौतम और इसके साथ तीन अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है इस मामले में पुलिस बैक ट्रेकिंग करते हुए कि इस मामले में और किसी का इन्विलमेन्ट नहीं है इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है। और इसमें उचित कार्रवाई सुनिश्चित
करेगी।

