दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुई।            

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

 

इस दौरान उन्होंने अनमैप्ड डाटा के संबंध में नोटिस निर्गत किए जाने की अद्यतन जानकारी से उपस्थित प्रतिनिधिगण को अवगत कराया।

 

उन्होंने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में फॉर्म 6, 7, 8 प्रत्येक मतदेय स्थल पर उपलब्ध कराया गया है तथा सतत रूप से इस पर कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों मुंगराबादशाहपुर एवं मछलीशहर में सुनवाई की प्रगति को बढ़ाने हेतु राजनैतिक दलों से अधिक सहयोग की अपेक्षा की गई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुगमता से संपादित किया जा रहा है।

 

इसके साथ ही फॉर्म-6 प्राप्त करने में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल अवगत कराने की अपेक्षा की गई, इसके साथ ही फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

 

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, भाजपा से सुदर्शन सिंह, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण राघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, जयप्रकाश पटेल, सुनील कुमार यादव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

———

जौनपुर, 03 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 

उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, जौनपुर को निर्देशित किया गया कि शराब की समस्त दुकानों को खाद्य अनुज्ञप्ति से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों (जहां पर मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है) को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगबाड़ी केन्द्रो पर वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित समस्त केन्द्रो को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें । साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद स्थित मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट सहित समिति के समस्त सदस्य तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

———

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *