जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 के मुंशी/मौलवी एवं आलिम

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 के मुंशी/मौलवी एवं आलिम, की परिक्षाएं निर्गत समय-सारणी के अनुसार 17 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त मुंशी/मौलवी एवं आलिम स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं मदरसों द्वारा अपने लॉग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुये मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षरोंपरान्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जाय तथा डेस्क स्लिप एवं उपस्थित पत्रक परीक्षा केन्द्र की लागिन https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसको परीक्षा केन्द्र द्वारा स्वयं डाउनलोड कर लिया जाय तथा परीक्षा केन्द्र द्वारा अपनी लॉग इन से परीक्षा पाली की समाप्ति के उपरान्त मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी परीक्षा केन्द्रों का प्रारम्भिक पासवर्ड इनीशियल पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है जिसको केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल अपडेट कर ले।

उपरोक्त के क्रम में समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/लिपिक 14 फरवरी 2025 से पूर्व सम्बन्धित मदरसे परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर ससमय वितरित कर दें।

———

जौनपुर, 03 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि 02 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया में प्रचारित जौनपुर में बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी के 21 समर्थक विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के वोटर का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से अवैध तरीके से डिलीट कराने के लिए बीएलओ को फार्म-7 देने और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

इस सम्बन्ध में उन्होने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, आक्षेप व संशोधन हेतु प्रारूप 6, 7 एवं 8 विहित अभिलेखों के साथ संलग्न कर बीएलओ को फार्म जमा करा सकता है। बीएलए अगर कोई फार्म-7 दाखिल करता है तो उसे अनुलग्नक-58 पर मृतक व्यक्तियों की सूची हस्ताक्षरित करके देगा और किसी व्यक्ति को शिफ्टिंग के मामले में सूचना देता है तो उसे अनुलग्नक-59 पर सूची बनाकर देगा।

मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में सभी बी०एल०ओ० द्वारा निर्धारित विहित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जा रहा है।

अतः सूचना भ्रामक, बेबुनियाद एवं सत्य के विपरीत होने के कारण खण्डित की जाती है।

——-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *