विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विद्यालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान* 

*विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विद्यालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान*

अयोध्या (ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को अयोध्या में कैंसर जागरूकता शिविर एवं कैंसर रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निर्मला जन सेवा समिति, अयोध्या द्वारा साहिबगंज में स्थित बाबू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनमानस को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

शिविर के दौरान कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, महिलाओं एवं पुरुषों में पाए जाने वाले सामान्य कैंसर, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि सही समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

आयोजकों ने कहा कि “जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार है”, यदि लोग समय रहते सही जानकारी लें और लक्षणों को नजरअंदाज न करें तो जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को स्वस्थ, जागरूक और भयमुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

निर्मला जन सेवा समिति ने लोगों से अपील की कि कैंसर के प्रति चुप्पी तोड़ें, सही जानकारी अपनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *