कर वसूली के लिए नगर निगम ने की कुर्की की कार्रवाई

कर वसूली के लिए नगर निगम ने किया कुर्की की कार्रवाई;

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।नगर निगम ने कर वसूली में तेजी लाने के लिए बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की।अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई, जिसके तहत तीन दुकानें सील की गईं।इस संबंध मे अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि फतेहगंज के बेचन राम एवं वासुदेव पर लगभग ढाई लाख रुपये गृह कर एवं जलकर बकाया था, जिसकी वसूली के लिए उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर अधीक्षक जयप्रकाश एवं विनय कुमार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने लोगों से समय से गृह कर एवं जलकर जमा कर नोड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आग्रह किया है।छोटी देवकाली वार्ड में बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के निर्देश पर शिविर लगाकर कर संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान 52377 रुपये गृह एवं जलकर के रूप में वसूले गए। छोटी देवकाली वार्ड के मकसूदन विद्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण पार्षद अनुज दास एवं जोनल अधिकारी अशोक गुप्त ने किया।शिविर में मौजूद कर अधीक्षक विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, राजस्व संग्रहकर्ता गोविंद पांडे एवं अवनीश शुक्ल ने पूरे समय मौजूद रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान कुल 17 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य छह लोगों के प्रार्थनापत्र पर जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान कुल 9 लोगों ने 52377 रुपये कर के रूप में जमा

किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *