सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में नई करेंसी वितरण का हुआ शुभारंभ
अयोध्या।सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में नई करेंसी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पहल शुरु किया है।मंगलवार को इस शाखा से नई करेंसी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां ग्राहकों को पुराने नोटों के बदले नए नोट उपलब्ध कराए गए।बैंक की ओर से 10, 20, 50 और 100 रुपये के नए नोट वितरित किए गए। बैंक प्रबंधन ने यह पहल शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए की है, ताकि लोगों को छोटे और नए नोटों की दिक्कत न हो।
इस मौके पर चीफ मैनेजर राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाजार में नई करेंसी की फ्लोटिंग बढ़ाना जरूरी है।इससे न सिर्फ लेन-देन सुचारु रहता है, बल्कि ग्राहकों को भी सहूलियत मिलती है।उन्होंने बताया कि वितरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।बैंक की इस पहल का उपभोक्ताओं ने स्वागत किया और इसे सराहनीय कदम बताया।ग्राहकों का कहना है कि शादी-ब्याह के मौसम में नए नोटों की मांग बढ़ जाती है,ऐसे में बैंक की यह व्यवस्था काफी मदद गार साबित हो
गी।

