ग्रेटर नोएडा में नोएडा विकास ने प्राधिकरण ने सेक्टर ओमीक्रान 1ए में 2 बीएचके रेडी- टू -मूव फ्लैटों की योजना फिर शुरू की:-

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में 2 बीएचके रेडी-टू-मूव फ्लैटों की योजना फिर शुरू की है। प्राधिकरण ने 28 जनवरी को ई-नीलामी के माध्यम से 90 फ्लैट लॉन्च किए हैं।
प्राधिकरण के अनुसार सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर है। फ्लैट 1 से 15वीं मंजिल तक उपलब्ध हैं और इनका रिजर्व प्राइस 73.23 लाख से 74.35 लाख रुपये तय किया गया है। ई-नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को फ्लैट आवंटित किया जाएगा।
योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी, प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। आवंटन के बाद आवेदकों को तुरंत पजेशन दिया जाएगा। भुगतान के लिए एकमुश्त और किस्त दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। प्राधिकरण का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट और क्षेत्रीय विकास के चलते यह योजना घर खरीदारों के लिए बेहतर अवसर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *