गाजियाबाद के लोनी में तीन सगी बहनों ने नवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, गेम की लत ने ली जान:-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात तीनों बहनों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। बाद में वे गंभीर हालत में सोसायटी परिसर में मिलीं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चियों की उम्र क्रमशः 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है।
मौके से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें परिवार से माफी और मोबाइल गेम छोड़ न पाने जैसी बातें लिखी होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में मोबाइल गेम की लत और परिवार द्वारा मोबाइल इस्तेमाल रोकने को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिवार के मुताबिक, तीनों बहनें लंबे समय से मोबाइल गेम खेलती थीं और बाहरी लोगों से कम बातचीत करती थीं। पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *