छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को

छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को…….!

एबीएम के बैनर तले पणजी, गोवा स्थित पार्क प्राइम होटल के प्रेक्षागृह में 22 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह ( द्वितीय संस्करण ) आयोजित किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रेरणा, साहस, नेतृत्व और विरासत को समर्पित इस भव्य पुरस्कार समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्टता से समाज को नई दिशा दी है। इतिहास एवं विरासत, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियाँ व्यवसाय एवं उद्यमिता,खेल, कला एवं मनोरंजन के साथ साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख्सियतों को इस पुरस्कार समारोह में अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। देशभर से योग्य प्रतिभागियों को इस सम्मान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड निर्भीक नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा का प्रतीक है। एबीएम संस्था का निरंतर प्रयास है कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच प्रदान किया जाए, जो अपने कार्यों से समाज को सशक्त बना रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *