ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 63 थाना अंतर्गत 25 फूटा रोड पुलिस चौकी के क्षेत्र में थाना प्रभारी अमित कुमार ने अतिक्रमण हटाने को लेकर 25 फुटा रोड के सभी दुकानदारों को जिन्होंने अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण किया हुआ है उन सबके साथ एक संक्षिप्त मीटिंग किया गया और सभी उपस्थित दुकानदारों से स्वतः अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया, उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि यदि सब लोग अपने से अतिक्रमण को हटा लेते हैं तो प्रशासन को कोई कानूनी कार्यवायी नहीं करनी पड़ेगी और जो दुकानदार नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवायी करना बाध्यता होगी| उन्होंने अतिक्रमण से हो रही समस्या के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि भीड़ और जाम लगने की वजह से आवा जाही में अवरोध उत्पन्न होता है तथा आम पब्लिक को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं | एंबुलेंस को भी मरीज ले जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है| उन्होंने कहा रोड पर अतिक्रमण नहीं होगा तो सभी गाड़ियां और पैदल चलने वाले लोग आसानी से आ जा सकेंगे| थाना प्रभारी अमित कुमार ने सभी दुकानदारों को भी अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया| चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने भी सभी दुकानदारों से अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे हटाने का निवेदन किया| ताकि प्रशासन को दुकानदारों के साथ कड़ा व्यवहार करने की आवश्यकता ना हो, उन्होंने जनहित के दृष्टिगत ये बात कही, जिसका वहां उपस्थित सभी दुकानदारों ने स्वागत किया और अतिक्रमण हटाने पर अपनी सहमति जताई । सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता सफल रही।

