*राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव के साथ हुआ,विद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका “नव किसलय” का विमोचन और बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन*
*वार्षिकोत्सव विद्यालय के परिवार की एकजुटता का प्रतीक व उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का मंच – डॉ दिनेश कुमार*
राजकीय राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ गोसाईगंज लखनऊ में वार्षिकोत्सव एवं पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 05/02/2026 को किया गया,।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ दिनेश कुमार के द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने अतिथियों का स्वागत पौधे ,स्मृति चिन्ह एवं उद्बोधन द्वारा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा द्वारा सम्पादित की गई प्रथम वार्षिक पत्रिका “नव किसलय” का विमोचन किया गया
आयोजन की श्रृंखला में राजकीय हाॅस्पिटल के डाॅ पुष्पेन्द्र यादव ,अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य रूप से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वसंत उत्सव ,माध्यमिक शिक्षा का नया सवेरा थीम सांग तथा देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम सम्मिलित रहे। तत्पश्चात डाॅ पुष्पेन्द्र ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निकालने के लिए सदैव आगे बढ़ाने की सलाह दी । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार विभिन्न संघर्षों से जूझकर आगे बढ़ते रहना चाहिए और सदैव कुछ उत्कृष्ट एवं नवीन करने का संकल्प लेना चाहिए ,इसके बारे में बच्चों को अत्यंत रोचक तरीके से संबोधित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। सत्र 2024-25 में विद्यालय में अब तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कु खुशी यादव को पुरस्कृत किया गया । समस्त आयोजन में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार यादव, सपना सिंह, अर्चना, माया का सक्रिय सहयोग रहा ।
*डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

