जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं नगर पंचायत बदलापुर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कैंप आयोजित कर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए उन्हें डिस्बर्स कराया जाए। इसके अतिरिक्त पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत भी मेगा कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा की गई और अपेक्षित प्रगति लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, पीओ डूडा निधि बाजपेयी तहसीलदारगण और अधिशासी अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *