प्रवीण कुमार बने अपर पुलिस महानिदेशक जोन लखनऊ, सोमेन वर्मा बने डीआईजी रेंज अयोध्या 

प्रवीण कुमार बने अपर पुलिस महानिदेशक जोन लखनऊ, सोमेन वर्मा बने डीआईजी रेंज अयोध्या

 

अयोध्या।यूपी मे पिछले दिनों आईपीएस के प्रमोशन के बाद से तबादला लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। लिस्ट तैयार थी।मुख्यमंत्री के साइन होने बाकी थे।आज देर रात आखिर तबादले हो गए।प्रमोशन के बाद

अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार जब एडीजी बने तो उनका हटना तय था।अब प्रवीण कुमार एडीजी लखनऊ जोन हो गए हैं।एडीजी लखनऊ जोन बहुत महत्वपूर्ण पोस्ट मानी जाती है।विक्रमादित्य मार्ग पर दफ्तर है।सपा मुख्यालय के बगल में प्रवीण कुमार लखनऊ के एसएसपी भी रहे हैं।बेहद सुलझे हुए आईपीएस अफसर हैं.. बहुत संवेदनशील हैं।कवि हृदय हैं।कविताएं लिखते हैं।किताबें भी छप चुकी हैं।सेंगर साहब के आने के बाद से लखनऊ बहुत कमजोर हो गया है.. सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है.. लॉ एंड आर्डर में भी कुछ संभल नहीं रहा है.. जाहिर है, प्रवीण जी आये हैं तो वो ही संभालेंगे.. प्रवीण जी अब यहां अपने जलवे दिखाएंगे।लखनऊ जोन के एडीजी सुजीत पांडे प्रमोशन की पिछली लिस्ट में एडीजी से डीजी बन गए हैं तो उनको जाना ही था।आज की इस लिस्ट में उनको अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है।आईपीएस तो बहुत हैं लेकिन कुछ प्रमुख के नाम का जिक्र यहां पर जरूरी है।मसलन गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर.. मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र के हैं.. प्रमोशन हुआ, डीआईजी बने तो गाजियाबाद भेजे गए हैं, अपर पुलिस आयुक्त बनाकर.. मुझे ऐसा लगता है सीएम साहब की कोई नाराजगी थी, शायद इसीलिए बरफ में लगा दिए गए.. आईपीएस सोमेन बर्मा.. मिर्जापुर में दुर्गा पूजा पंडाल में इनको आपने धुनुची नृत्य करते हुए देखा होगा.. प्रमोशन हुआ.. डीआईजी बने तो अब अयोध्या परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है.. यानि डीआईजी रेंज अयोध्य।धुनुची नृत्य ने इज्जत बचा ली.. सही जगह आ गए.. हालांकि अब वहां सार्वजनिक मंच पर ज्यादा “धुआं” नहीं उड़ा पाएंगे।अब ये जानिए, किसकी-किसकी रंगबाजी चली गई..आईपीएस आशीष तिवारी, सहारनपुर के एसएसपी थे.. प्रमोशन के बाद अब तकनीकी सेवाओं के डीआईजी होंगे।दिखाइए तकनीकी कौशल साहब जी.. नहीं आता है तो सीखिए!!आईपीएस अभिषेक यादव, पीलीभीत के एसपी थे.. मुख्यमंत्री जी के साथ बहुत फोटो खिंचाई लेकिन काम नहीं आई.. प्रमोशन हुआ, डीआईजी बने.. जिला छिन गया।अब एटीएस में डीआईजी होंगे.. यानि आकाओं के इशारे पर काम करेंगे।आईपीएस विपिन टाडा.. मेरठ के एसएसपी थे, अब कानपुर में जेसीपी होंगे.. संदेश साफ है.. कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे..

आईपीएस आशीष तिवारी सहारनपुर के एसपी थे, डीआईजी हो गए.. अब तकनीकी सेवाएं देखेंगे.. मतलब कंप्यूटर, इंटरनेट, साइबर.. इससे आगे जानकार निकले तो डीपफेक, डार्क नेट आदि आदि..आईपीएस संकल्प शर्मा.. खीरी के एसपी थे, अब कानपुर कमिश्नरेट में जेसीपी होंगे।अब जानिए किसकी लॉटरी लगी..

आईपीएस ख्याति गर्ग.. मुरादाबाद पीएसी में सेनानायक थीं.. उनको खीरी का एसपी बनाया गया है.. बहुत महत्वपूर्ण जिला है.. जैसे उनके तेवर हैं, देखकर लगता है संभाल लेंगी.. बाकी लखनऊ में प्रवीण जी बैठे ही हैं..

आईपीएस चारू निगम.. हेकड़ी वाली आईपीएस हैं.. किसी को सेंटती नहीं.. विधायक-मंत्री उनके दफ्तर में घुसने से पहले तीन बार सोचते हैं.. कई जिलों में जबरदस्त रंगबाजी दिखाई.. सरकार को हजम नहीं हुआ तो गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाकर बैठा दिया.. अब सुल्तानपुर की एसपी बनाई गई हैं.. मैडम की रंगबाजी यहां भी बदस्तूर रहेगी, मुझे ऐसा विश्वास है..आईपीएस अविनाश पांडेय, एसएसएफ 01वीं वाहिनी के सेनानायक को एसएसपी मेरठ बनाया गया है.. पांडे जी को बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है..

आईपीएस रवि कुमार, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक को रायबरेली का एसपी बनाया गया है. रायबरेली सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण जिला है..

आईपीएस सुकीर्ति माधव, इंटेलिजेंस आगरा के एसपी को पीलीभीत का एसपी बनाया गया है..वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस सर्वानंद टी को अमेठी का एसपी बनाया गया है. 2027 का चुनाव है और अमेठी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है..संभल की एएसपी अनुकृति शर्मा को इसी पद पर नोएडा भेजा गया है.. अनुकृति शर्मा के बारे में जितना कहें उतना कम है.. नासा में नौकरी लगी.. छोड़ दी.. वर्दी का जुनून था तो आईपीएस बन गईं.. संभल में बीमा के एक ऐसे सनसनीखेज़ रैकेट का खुलासा किया जिसने हड़कंप मचा दिया.. अब “मैडम” के पास रहेंगी.. बहुत कुछ सीखेंगी.. उनकी तरह ईमानदारी और दबंगई से काम करेंगी.. बाकी और भी आईपीएस हैं जिनकी जिम्मेदारियां बदली हैं लेकिन यहां बताने लाय

क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *