2014 बैच की चारू निगम को सुल्तानपुर जनपद की नवागत कप्तान लेडी सिंघम के नाम से है मशहूर
सुल्तानपुर ब्यूरो
अयोध्या :2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम को सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद तैनाती प्रदान की गई है।बताते चले पुलिस विभाग में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम को सबसे पहले झांसी जनपद में प्रथम तैनाती प्रदान की गई थी।उसके बाद औरैया जिले, गोरखपुर आदि जनपदों में भी तैनाती के दौरान खूब चर्चा में बनी रहीं। वहां पर उन्होंने कार्यशैलियों के कारण अच्छे – अच्छे शराब, चरस, गांजा माफियाओं की कमर तोड़ दिया था। हालांकि महिलाओं के अपराध और अवैध खनन आदि अपराधों पर इनकी पैनी नजर बनी रहती हैं।आईपीएस अधिकारी चारु निगम इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इनके पिता ने इनको IPS अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया और चारू निगम ने अपने पिता की प्रेरणा से उनके सपनो को पूरा कर दिखाया।अब सुल्तानपुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए क्या कुछ जनपद के लिए नया होगा ये आने वाला समय बताएगा।

