*विराम खंड-5 के मतदान बूथ 408 की समीक्षा बैठक*
आज पूर्वाह्न विराम खंड-5 स्थित 5/371 पर श्री नीरज सिंह जी ने मतदान बूथ संख्या 408 की समीक्षा बैठक पार्षद श्री अरुण तिवारी, अध्यक्ष, जनकल्याण उपसमिति विराम खंड-5, डा. भरत राज सिंह, बूथ समिति के सदस्यों, बीएलओ श्रीमती सुलोचना तथा क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के साथ संपन्न की।
इस अवसर पर श्री नीरज सिंह जी ने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित निवेश की विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आग्रह किया कि बूथ स्तरीय समिति की सक्रियता सकारात्मक सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से निरंतर बढ़ती रहनी चाहिए।
बीएलओ श्रीमती सुलोचना ने बूथ संख्या 408 के एसआईआर से संबंधित विश्लेषणात्मक रिपोर्ट श्री नीरज सिंह जी के समक्ष प्रस्तुत की। विराम खंड-5 गोमती नगर जनकल्याण उपसमिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने भी एसआईआर विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में सर्वश्री एस.एस. ओझा, दया शंकर तिवारी, शैलेन्द्र नाथ टण्डन, नर्बदा श्रीवास्तव, श्रीमती कुमकुम जैतली, श्रीमती शैलजा सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, जी.एस. भल्ला, डॉ. राम प्रताप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, के.के. जायसवाल, विजय कुमार भुर्जी, विनय, अतुल जौहरी, प्रवीण खंडेलवाल, कर्नल संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री राकेश जैतली ने किया।

