एसटीएफ व एल आई यू की पैनी नजर में 115 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी हाई स्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा
जीआईसी में स्थापित कंट्रोल रूम से रखी जाएगी परीक्षा केदो पर नजर – डीआईओएस
अयोध्या।इस बार हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 115 परीक्षा केदो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक होगी।इस बार परीक्षा को पारदर्शी व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों के अलावा एसटीएफ व एल आई यू के कर्मी भी तैनात रहेंगे।परीक्षा को प्रभावित करने वाले नकल माफियाओं व अराजक तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में सभी परीक्षा केदो पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।इस बात की जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा मे कुल 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।बताया कि बोर्ड परीक्षा केदो पर नियंत्रण रखने के लिए जीआईसी में नियंत्रित कक्ष बनाया गया है।जहां पर 15 कंप्यूटर के माध्यम से वहां पर तैनात कर्मी सभी बोर्ड परीक्षाओं केंद्रों की गतिविधियों को देखेंगे।बताया कि जिसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं तथा उनके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडे के साथ-साथ राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पटेल के अलावा अन्य कर्मी मौजूद रहेंगे।बताया कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए छः सचल दलों का गठन किया गया है।प्रत्येक सचल दल मे पांच पांच कर्मी शामिल रहेंगे।वही तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया कि सभी 115 परीक्षा केदो पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट उसके अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बाहर की विद्यालय के तैनात होंगे।वहीं 40 बच्चों पर दो कक्ष निरीक्षकों के तैनाती होगी इस तरह कुल परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3200 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होंगी।सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात सभी कक्ष निरीक्षकों का पूरा विवरण भी दीवारों पर चस्पा होगा और अगर कोई अनुपस्थित पाया गया तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से एक उप निरीक्षक समेत चार सुरक्षा कर्मियों तैनाती रहेगी।पूरे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर जहां जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ-साथ जीआईसी कंट्रोल रूम के अलावा सभी परीक्षा केदो पर इलाहाबाद बोर्ड,बनारस बोर्ड के अलावा लखनऊ निदेशालय से भी मॉनिटरिंग रहे
गी।

