राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर’

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर’

 

’जिलाधिकारी ने विजेता विद्यार्थियों को टैबलेट व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित’

 

बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। केजीबीवी करंजाकला की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष पांच तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शीर्ष पांच विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा टैबलेट, बैग, विज्ञान पुस्तकें, प्रमाण पत्र एवं क्विज विजेताओं को रु० 2000 नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा, नवाचार और भविष्य निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यालयों में निपुण भारत मिशन, स्वच्छता अभियान एवं शैक्षिक नवाचारों की सराहना करते हुए प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही मध्यान्ह भोजन में स्थानीय पौष्टिक सब्जियों को शामिल करने की अपील की।

 

उप शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडलों को सराहनीय बताते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, एसआरजी टीम, डायट प्रवक्ता एवं विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक मौजूद रहे। संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया।

 

———-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *