पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पदयात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
गड़वार (बलिया)
आपका बेटा,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने रविवार को फेफना विधान सभा के गड़वार में पदयात्रा की।त्रिकालपुर तिराहा से यात्रा शुरू कर पूरे गांव में घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताई और लोगों की समस्याएं सुनीं। पूर्व मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बालिकाओं की शिक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है,साथ ही निःशुल्क राशन योजना से पात्र परिवारों को हर माह खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान टुनटुन उपाध्याय,उमेश सिंह,विजय प्रकाश वर्मा,दीपक कन्नौजिया,शमीम अंसारी भोला,अंशु सिंह,सदर अशरफ खान,सतीश उपाध्याय,जुगनू सिंह,अजय सोनी,राकेश सिंह, धनशेर वर्मा,रिंकू उपाध्याय,सतीश उपाध्याय,शंभू वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, हर्षित पटेल, नितेश गुप्ता,राहुल गुप्ता, मनोज सिंह,विरेन्द्र राम,सोनू सिंह,विजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

