ग्रामप्रधान ज़लालुद्दीन ख़ान के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

गड़वार आज गड़वार स्थित रामलीला मंच पर पूर्व ग्रामप्रधान ज़लालुद्दीन ख़ान के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामलीला समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया।वक्तावो ने स्वर्गीय ख़ान को कुशल समाजसेवी ,मिलनसार एवं क़ौमी एकता का प्रतीक बताया इसी वजह से वो और उनकी धर्मपत्नी ग्राम प्रधान बने ।जलालुद्दीन ख़ान जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ,रामलीला समिति गड़वार के अध्यक्ष एवं सहकारी संस्थावो के विभिन्न पदो पर आसीन रहें।वक्तावो ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है। सभा को प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जैनेंद्र पांडेय मिंटू,आनंद सिंह,अफ़सर ख़ान,हीरा राम,सुहेल ख़ान,राकेश सिंह,चुनू अंसारी,सरदार अतिककुर रहमान आदि ने सम्बोधित किया।संचालन समाजसेवी मोहन सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *