डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में माता रमाबाई अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन बुद्ध मंदिर, मार्टिन पूर्वा, हजरतगंज लखनऊ में किया गया
लखनऊ पत्रकार विनोद कुमार सिंह
डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में माता रमाबाई अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन बुद्ध मंदिर, मार्टिन पूर्वा, हजरतगंज लखनऊ में किया गया समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री (पूर्व महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन) ने माता रमाबाई अंबेडकर जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि माता रमाबाई जी का जन्म 1898 में महाराष्ट्र के दापोली के निकट वणंद गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम भीकू धुत्रे और माता का नाम रुक्मणी था। 1906 में उनका विवाह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के साथ हुआ था। वह स्वयं अभाव में रही लेकिन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी को कभी पढ़ाई या सामाजिक कार्यों में बाधा नहीं आने दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री एवं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, रविंद्र राज गौतम, कांति देवी, आशीष कुमार, माया देवी, विजय लक्ष्मी गुप्ता, सपना गौतम, संगीता, ज्ञानवती गौतम, अर्पिता, अभिनव चौधरी सहित तमाम गण व्यक्ति उपस्थित रहें।

