थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर
जौनपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन श्री रामाश्रय राय के नेतृत्व में उ0नि0 श्री रामजन्म प्रसाद मय हमराह की सहायता से चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति जितेन्द्र यादव पुत्र अमरदेव यादव ग्राम रमसापुर थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर को एक तमंचा .12 बोर व एक जिन्दा कारतूस .12 बोर व एक मोबाइल व एक मो0सा0 के साथ पिलकिछा से गायत्री नगर मार्ग बहद ग्राम बीरमपुर से दिनांक 08.02.2026 को रात्रि में नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. जितेन्द्र यादव पुत्र अमरदेव यादव ग्राम रमसापुर, थाना करौदीकला, जिला सुल्तानपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 23/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .12 बोर
2. एक मोबाइल
3. एक मो0सा0 नं0 UP63Y2185
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री रामजन्म प्रसाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. हे0क0 सुनील कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4. का0 अजय कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

