तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा द्वारा ACP नंदग्राम से की गई शिष्टाचार भेंट वार्ता
ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद। [09 फरवरी], भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध शार्प शूटर तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी नंदग्राम श्री जियाउद्दीन अहमद जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान के साथ किसान मोर्चा की उत्तर प्रदेश टीम के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना था।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। तरुण जी ने पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और पुलिस को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारत का हर किसान हर कदम पर कानून के साथ खड़ा है और हर परिस्थिति में न्याय व्यवस्था को सर्वोच्च मानता रहेगा ।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को किसानों के हितों और सामाजिक सुरक्षा के कार्यों में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कविश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, मंडल प्रभारी शिखर त्यागी और प्रदेश सचिव वीरेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
बैठक के दौरान एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया और सकारात्मक चर्चा करी और आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश की खाकी वर्दी प्रदेश के हर नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और हमेशा रहेगी ।

