केंद्रीय बजट 2026 के परिप्रेक्ष्य में लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में एक भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

लखनऊ:दिनांक 09 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026 के परिप्रेक्ष्य में लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में एक भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, लखनऊ नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे तथा अजय त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश एवं लखनऊ के व्यापारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापार से जुड़ी नीतिगत, प्रशासनिक एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष पी डी अब्दुल हलीम, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अबू साले, सुधीर हलवासिया, अभिषेक पाल, शहंशाह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अभिषेक खरे, श्री मनीष, अंगद सिंह, मोहन रोड इकाई के कोषाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी अपनी समस्याओं को नगर कार्यालय में आकर अवगत कराएं, संगठन द्वारा संबंधित स्तर पर उसका समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
वहीं उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उठाई गई व्यापारी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *